बहराइच : नदी में डूबी सहेलियों का नहीं लगा सुराग, दूसरे दिन भी जारी रही तलाश
कैसरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर तीन निवासी तीन सहेलियां शुक्रवार को गांव में खेल रही थी। गर्मी लगने पर सभी स्नान करने घाघरा नदी में चली गई थी। पैर फिसलने से तीनों नदी में डूब गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की है, लेकिन 24 घंटे बाद भी युवतियों …
कैसरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर तीन निवासी तीन सहेलियां शुक्रवार को गांव में खेल रही थी। गर्मी लगने पर सभी स्नान करने घाघरा नदी में चली गई थी। पैर फिसलने से तीनों नदी में डूब गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की है, लेकिन 24 घंटे बाद भी युवतियों का शव बरामद नहीं हो सका है। एनडीआरएफ की टीम भी तलाश में लगी है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर तीन निवासी शोभावती (20) पुत्री सतीश चंद्र, काजल (18) पुत्री राम निवास और संगीता (19) राम पाल सहेलियां थी। शुक्रवार को तीनों एकसाथ गांव में खेल रही थी। गर्मी अधिक होने पर सभी दोपहर में तीन बजे के आसपास सभी चंद्रदेव पुरवा के निकट घाघरा नदी में स्नान करने के लिए पहुंच गई। पानी में स्नान करते समय पैर फिसलने से सभी बीच धारा में बह गईं थी। एनडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोर की टीम तलाश में लगी है। लेकिन अभी तक डूबे युवतियों का शव बरामद नहीं हुआ है। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम युवतियों की तलाश में स्टीमर से नदी की खाक छानते दिखे। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि अभी तक कुछ सुराग नहीं लग सका है। तलाश जारी है।
तो दो किशोरियां डूबने से बचीं
गांव में अफवाह का बाजार भी गर्म है। लोगों का कहना है कि कुल पांच लोग जन्माष्टमी का पर्व देखकर आ रही थीं। तभी कटान में मिट्टी बहने से सभी नदी में गिर गई। दो मौके पर बाहर निकल आई। जबकि तीन पानी में बह गईं।
यह भी पढ़ें –सुल्तानपुर: मंडलीय ताइक्वांडो बालक-बालिका प्रतियोगिता में अमन व आर्यन ने मारी बाजी
