अयोध्या में बोले केशव मौर्य- गुंडों और माफिया से हर हाल में छुड़ाएंगे अवैध कब्जे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। यूपी की योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक शनिवार को अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क में हेलीपैड पर दोनों उप मुख्यमंत्री उतरे, जहां भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केशव व ब्रजेश हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन पूजन किया। थोड़ी देर …

अयोध्या। यूपी की योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक शनिवार को अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क में हेलीपैड पर दोनों उप मुख्यमंत्री उतरे, जहां भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केशव व ब्रजेश हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन पूजन किया। थोड़ी देर बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो गए। केशव मौर्य पूराबाजार में सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद शाम को अयोध्या पहुंचे।

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान अयोध्या की मंदिरों व जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के सवाल पर उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा माफिया और गुंडों से हर हाल में अवैध कब्जे छुड़ाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने 2022 के दीपोत्सव को और भव्य तरीके से कराने का ऐलान कर दिया।

उन्होंने कहा कि सूखे को लेकर लखनऊ में बैठक शनिवार को होनी थी। जिले चिह्नित किए जा रहे हैं। आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। केशव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। लोगों को रोजगार और सुरक्षा मिल रही है। प्रदेश में सरकार 129 हाईटेक पौध नर्सरी, 3900 खेल के मैदान बना रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतेंगे। आजम के बेटे अब्दुल्लाह आजम की चुनौती पर केशव ने कहा कि अपराध करने वाले छोड़े नहीं जाएंगे। चाहे अखिलेश दें संरक्षण या आजम खान।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के बारे में उपमुख्यमंत्री से बताया। इन समस्याओं में तहसील, ब्लाक, विकास प्राधिकरण, कृषि, नहर, विद्युत कटौती जैसी समस्याएं शामिल थे। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक में इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। देर शाम उन्होंने मंडल कारागार का भी निरीक्षण किया। केशव मौर्य सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन, जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए कही यह बात

संबंधित समाचार