लखनऊ : पेशी से लौटे बंदी दो दिन के लिए होंगे आइसोलेट, जेल प्रशासन का फैसला
लखनऊ । राजधानी में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते जेल में एहतियात बरता जा रहा है। अब पेशी से लौटने वाले बंदियों को जेल में दो दिन तक आइसोलेशन बैरक में रखा जाएगा। तीसरे दिन एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें मूल बैरक में भेजा जाएगा। बता दें कि यह फैसला …
लखनऊ । राजधानी में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते जेल में एहतियात बरता जा रहा है। अब पेशी से लौटने वाले बंदियों को जेल में दो दिन तक आइसोलेशन बैरक में रखा जाएगा। तीसरे दिन एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें मूल बैरक में भेजा जाएगा। बता दें कि यह फैसला जेल सुपरिटेंडेंट आशीष तिवारी ने लिया है।
बता दें कि जिला कारागार, लखनऊ की चारदीवारी में 4500 से भी ज्यादा बंदी कैद हैं। रोजाना 250 से बंदी पेशी पर जाते हैं। इन्हें पुलिस वाहन और पब्लिक ट्रांसफोर्ट की मदद से ले जाया जाता है। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि कोविड बढ़ते नए मामले को देखते हुए एहतियातन की व्यवस्था लागू की गई।
जेल में आठ आइसोलेशन बैरक बनाए गए हैं। यह बैरक पूरी तरह से आइसोलेट हैं। उन्होंने बताया कि पेशी से लौटने के बाद बंदियों को दो दिन के लिए इन बैरक में रखा जाएगा और तीसरे दिन उनकी एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन बंदियों को मूल बैरक में भेजा जाएगा। इसके अलावा जेल प्रशासन की ओर बंदियों की मुलाकात पर सर्तकता बढ़ाई गई है।
अगर मुलाकातियों के पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं हो गई। तो उनकी मुलाकात पर रोक लगा दी जाएगी। बता दें कि बंदी से सिर्फ एक ही व्यक्ति मिल सकता है। आमतौर पर तीन लोग मुलाकात कर सकते थे।
यह भी पढ़ें:- रामपुर: जेल में बंद मां से मुलाकात कर भावुक हुआ ताज, शबनम ने कही ये बात
