शाहजहांपुर: राजस्थान के जालसाज समेत सात लोग गिरफ्तार
अमृत विचार, शाहजहांपुर। पुवायां पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एचडीएफसी बैंक मोहम्मदी तिराहे के पास अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से एटीएम, नकदी और अवैध असलाह व कार और बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए लोगों राजस्थान के रहने वाले हैं। एसपी एस आनंद ने …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। पुवायां पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एचडीएफसी बैंक मोहम्मदी तिराहे के पास अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से एटीएम, नकदी और अवैध असलाह व कार और बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए लोगों राजस्थान के रहने वाले हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि राजस्थान का यह गैंग एटीएम बदल कर व कुछ फर्जी तरीके से एटीएम की खरीद फरोख्त व धोखाधड़ी कर रुपये निकालने का काम करता है।
मुखबिर की सूचना पर पुवायां पुलिस ने इस गिरोह में शामिल राजस्थान के जनपद अलवर के थाना कठुमर के गांव इमरती का बास निवासी असफाक खां, इरफान, जनपद भरतपुर के थाना फिरासका नगर निवासी तौफीक खां, जनपद लखीमपुर खीरी के गांव आएल निवासी सचिन वर्मा, जनपद भरतपुर के थाना सिकरी के गांव डभावली निवासी आबिद, उमेश, जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन के गांव दोसेरस निवासी मोहम्मद खां को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली के रमुआपुर शक्ति निवासी कुलदीप और पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी कमल सिंह फरार हो गए। पकड़े गए लोगों के पास से तीन तमंचा मय कारतूस, 18,200 रुपये की नकदी,14 एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल,कार, बाइक बरामद हुई है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: कोचिंग पढ़ने गई 14 वर्षीय किशोरी लापता
