गाजियाबाद : मद्रासी गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार, गाड़ियों के शीशे तोड़कर चुराते थे सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद । यूपी, दिल्ली और हरियाणा में मंहगी गाड़ियों के शीशे गुलेल से फोड़ने के बाद कीमती सामान चुराने वाले मद्रासी गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस सभी के खिलाफ गाजियाबाद के कई थानों में मुकदमा दर्ज है। बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों …

गाजियाबाद । यूपी, दिल्ली और हरियाणा में मंहगी गाड़ियों के शीशे गुलेल से फोड़ने के बाद कीमती सामान चुराने वाले मद्रासी गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस सभी के खिलाफ गाजियाबाद के कई थानों में मुकदमा दर्ज है।

बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान दीन दयानंद उर्फ वासुतेवर, अशोक उर्फ एस सिल्वर, डिल्लीराजन, वेंकटेश, मनोज कुमार, दिनेश और कीर्तिवासन के रूप में हुई। ये सभी तमिलनाडु में जनपद त्रिचापल्ली में सोलोनगर क्षेत्र के निवासी है। बदमाशों ने बताया कि यह लोग बैंक और मॉल के आस पास खड़ी लग्जरी गाड़ियों की रेकी करते हैं।

फिर गुलेल से शीशा तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान पार लेते हैं। पुलिस से बचने के लिए गैंग के सदस्य रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और शेल्टर होम में ठहरते थे। इस तरह गैंग ने गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, दिल्ली, फरीदाबाद आदि शहरों में चोरी की कई घटनाएं स्वीकार की हैं। इस सम्बन्ध में एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पांच लैपटॉप, दो टैबलेट, पांच मोबाइल, पांच तमंचे, तीन चाकू, दो गुलेल, लोहे की गोलियां, 20 हजाार रुपए, मेट्रो कार्ड आदि सामान बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:- अमेठी: स्मृति ईरानी के कार्यक्रम से पहले लगे आपत्तिजनक पोस्टर

संबंधित समाचार