कानपुर: आउटर पुलिस के चार इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले, जानें क्या मिली नई जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर आउटर पुलिस के चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। रविवार के सुबह एसपी आउटर कार्यालय की ओर से सूची जारी की गई है। स्वाट टीम के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह को बिल्हौर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि यहां तैनात रहे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को क्राइम …

कानपुर। कानपुर आउटर पुलिस के चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। रविवार के सुबह एसपी आउटर कार्यालय की ओर से सूची जारी की गई है। स्वाट टीम के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह को बिल्हौर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि यहां तैनात रहे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच विवेचना विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नरवल थाने के निरीक्षक रामबाबू सिंह को घाटमपुर का प्रभारी निरीक्षक का चार्ज मिला है। यहां के इंस्पेक्टर रहे सुनील कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच विवेचना विंग में भेजा गया है। एसपी तेज स्वरूप सिंह आउटर पुलिस को और मुस्तैद बनाने की तैयारी कर रहे हैं। क्राइम को रोकने के साथ ही बीट पुलिसिंग और बेहतर विवेचना की ओर ध्यान है।

कई अन्य निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।पिछले कई मामलों में अधिकारियों के पास पुलिसकर्मियों की विवेचना में खेल करने की शिकायत आई थी। उनकी जांच कराई गई, जिसके बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।

आउटर पुलिस के लिए जाम की समस्या भी काफी बड़ी है। चाहे वह घाटमपुर सागर मार्ग हो या फिर मंधना से होकर चौबेपुर, शिवराजपुर, बिल्हौर थानाक्षेत्र से निकली जीटी रोड, यहां हर दिन जाम लगता है। महाराजपुर, नरवल, सजेती में भी यही समस्या है।

पढ़ें-बाराबंकी : पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

संबंधित समाचार