मुरादाबाद पुलिस के नाम पर बनाया फर्जी फेसबुक पेज, CM Yogi Adityanath का सिर काटने पर रखा दो करोड़ का इनाम
मुरादाबाद/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर काटने पर दो करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा का फेसबुक पोस्ट सामने आने पर सनसनी फैल गई है। मुरादाबाद पुलिस के नाम से फेसबुक पेज पर बने अकाउंट से धमकी दी गई है। आयुषी माहेश्वरी नाम की महिला ने मुरादाबाद पुलिस को ट्विटर के जरिए इस फेसबुक पोस्ट की …
मुरादाबाद/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर काटने पर दो करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा का फेसबुक पोस्ट सामने आने पर सनसनी फैल गई है। मुरादाबाद पुलिस के नाम से फेसबुक पेज पर बने अकाउंट से धमकी दी गई है। आयुषी माहेश्वरी नाम की महिला ने मुरादाबाद पुलिस को ट्विटर के जरिए इस फेसबुक पोस्ट की सूचना दी। आयुषी, यूपी में भारतीय जनता मजदूर संघ की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हैं। ट्विटर यूजर आयुषी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मुरादाबाद पुलिस के फेसबुक पेज पर यह पोस्ट देखी। अब इस मामले में अकाउंट से जुड़ी डिटेल मंगाई जा रही।

वहीं मुरादाबाद पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि इसकी जांच साइबर सेल को दे दी गई है। बाद में पता चला कि इस पेज को आत्म प्रकाश पंडित नाम के एक शख्स की फेसबुक आईडी से चलाया जा रहा है। हालांकि, आत्मप्रकाश पंडित ने कहा है कि उन्होंने यह पोस्ट नहीं की और कोई उनकी आईडी का गलत इस्तेमाल कर रहा है।
एकाउंट हैक करने की शिकायत
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जिस आत्मप्रकाश पंडित नाम के युवक की आईडी से यह पोस्ट की गई हैं, उसने अपनी आईडी हैक होने की बात कही है। आत्मप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी है कि कोई व्यक्ति उसकी फेसबुक आईडी को हैक करके देश व समाज विरोधी पोस्ट डाल रहा है। कवर इमेज और नाम भी हैकर्स बदल रहे हैं। बता दें कि इसी आईडी पर नाम मुरादाबाद पुलिस करके पाकिस्तान का झंडा भी लगा दिया गया है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की तस्वीर भी इस पर नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए अब नहीं मिलेगा अनुदान, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी योजना
