लखनऊ : भारी बारिश के लिए रहें तैयार, यूपी में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वांचल, अवध और बुंदलेखंड के करीब 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कि देर से सक्रिय हुए मॉनसून के बाद रविवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की …
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वांचल, अवध और बुंदलेखंड के करीब 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कि देर से सक्रिय हुए मॉनसून के बाद रविवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा और तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने यह भी दावा किया है कि सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि उसके बाद अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें –बिजनौर: शराब के नशे में सरकारी डॉक्टर का उत्पात, महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार का आरोप
