बहराइच: शिक्षक स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक, मतदाता बनाने पर दिया गया जोर
बहराइच। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक में शिक्षक स्नातक चुनाव के लिए मतदाता बनाए जाने पर बल दिया। अंत में सभी ने पूर्व राज्यपाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन रविवार को हुआ। अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी …
बहराइच। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक में शिक्षक स्नातक चुनाव के लिए मतदाता बनाए जाने पर बल दिया। अंत में सभी ने पूर्व राज्यपाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन रविवार को हुआ। अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी व संचालन सह संयोजक ललित दीक्षित ने किया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के सह संयोजक दिनेश मिश्र व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनाथ शुक्ल रहे। बैठक में आगामी शिक्षक स्नातक निर्वाचन के लिए मतदाता बनाने पर चर्चा की गई। जिला संयोजक ने कहा कि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मेहनत करें। जिससे शिक्षिक प्रकोष्ठ में जीत मिल सके। इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ के मनीष शर्मा, प्रेमशंकर मिश्र, ब्रज नारायण तिवारी, सत्येंद्र, शिवम अवस्थी, साकेत तिवारी, अशोक कुमार मौर्य आदि शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्व राज्यपाल की पुण्य तिथि मनाई
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य राज्यों के राज्यों के राज्यपाल कल्याण सिंह की पुण्यतिथि कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजपा श्याम करण टेकरीवाल अध्यक्षता में मनी। सभी उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर जिला महा मंत्री भाजपा नन्हे लाल लोधी, जिला मंत्री डॉक्टर डिंपल जैन, सुनील श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, कार्यालय मंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, एकता जायसवाल, रमेश चंद, मनोज जायसवाल उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के स्वागत समारोह में जुटे भाजपाई
