पीलीभीत: राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में प्रस्तावित राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जहां प्रशासनिक अमला होम वर्क में जुटा हुआ है तो स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर सीएमओ ने चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम को तैयार किया है। टीम के साथ ही दो एंबुलेंस को भी रिजर्व किया गया …

पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में प्रस्तावित राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जहां प्रशासनिक अमला होम वर्क में जुटा हुआ है तो स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर सीएमओ ने चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम को तैयार किया है। टीम के साथ ही दो एंबुलेंस को भी रिजर्व किया गया है।

24 अगस्त को जिले में राज्यपाल आनंदीबेन का कार्यक्रम सीमांत गांव में प्रस्तावित है। इसको लेकर डीएम सहित पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। राज्यपाल का पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र के किस गांव में दौरा होगा इसको लेकर कोई कार्यकम जारी न होने की बात भी कही जा रही है। प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी को शुरू करते हुए कार्य योजना को तैयार कर लिया है।

इसमें संभावित चार चिकित्सकों की टीम को तैयार किया गया है। इसमें महिला चिकित्सकों को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टॉफ भी साथ रहेगा। कार्यक्रम को लेकर दो एंबुलेंस को रिजर्व किया गया है। सीएमओ डा. आलेाक कुमार ने बताया कि अभी सरकारी कार्यक्रम उनको नहीं मिला है। उनके स्तर से पूरी तैयारी है। कार्यक्रम में जैसा निर्देश आएगा उसी आधार पर मेडिकल टीम को लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: आईपीएस अफसर बता परियोजना निदेशक को धमकाया, मांगे 30 हजार रुपये

संबंधित समाचार