लखनऊ : तीन साल बाद पुलिस कमिश्नर को याद आया सीएम योगी का फरमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल 2019 में एक आदेश जारी किया था। जिसमें ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को मोबाइल चलाने पर पाबंदी की गई थी। असल में समय व्यतीत करने के लिए पुलिसकर्मी दिनभर मोबाइल पर चैटिंग, वीडियो दिखने व अन्य एप्लीकेशन में …

लखनऊ । प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल 2019 में एक आदेश जारी किया था। जिसमें ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को मोबाइल चलाने पर पाबंदी की गई थी। असल में समय व्यतीत करने के लिए पुलिसकर्मी दिनभर मोबाइल पर चैटिंग, वीडियो दिखने व अन्य एप्लीकेशन में मसरूफ रहते थे। विभाग को इस तरह की शिकायतें मिलती रहती थी।

हालांकि, उस वक्त पुलिस महकमें के अधिकारियों ने सीएम के फरमान को नजर अंदाज कर दिया था लेकिन तीन साल बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर को सीएम का फरमान याद आया है। इसके तहत उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है।

उनका कहना है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहने के साथ अपना काम छोड़कर मोबाइल चलाने में मसरूफ लगे रहते हैं। पिछले कई दिनों से विभाग को इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं कि पुलिसकर्मी अपना काम छोड़कर फोटोग्राफी, वीडियो देखने, चैटिंग करने के साथ मोबाइल पर ज्यादा व्यस्त रहते हैं।

पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर के मुताबिक, विधानसभा, सचिवालय, सीएम आवास, हाईकोर्ट, लोकभवन, जिलाधिकारी कार्यालय समेत वीवीआईपी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया है कि वह ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

अगर पुलिसकर्मी गेम खेलते या मोबाइल पर किसी अन्य गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी अपना मोबाइल सहकर्मियों के पास जमा करेंगें। आपातकाल स्थिति में आवश्यक कॉल या मैसेज आने पर जानकारी दी जा सके। पुलिसकर्मियों को ये भी निर्देश दिया गया है कि इसे लेकर आकस्मिक चेंकिंग भी की जाएगी।

सीएम का था यह फरमान

बता दें कि साल 2019 में सीएम योगी ने प्रदेशस्तर पर अधिकारियों को आदेश दिया था कि अगर ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी मोबाइल पर व्यस्त रहता है। उनके उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी लेकिन सीएम के फरमान को उस वक्त अमल नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने पैदल मार्च कर जांची सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कर्मियों को दिये उचित दिशा-निर्देश

 

संबंधित समाचार