बरेली: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता, व जन सेवा के पर्याय, अप्रितम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूरन लाल लोधी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय …

बरेली,अमृत विचार। भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता, व जन सेवा के पर्याय, अप्रितम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूरन लाल लोधी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के चित्र पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि हम सब के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत रहे और उनके बताए मार्ग पर हम सब को चलना चाहिए। उन्होंने बताया राष्ट्रीय आपातकाल की इंदिरा गांधी ने घोषणा की थी, उस दौरान कल्याण सिंह को 21 महीनों के लिए जेल में भेज दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही कल्याण सिंह अपने साथियों के साथ अयोध्या गए वहां पर उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का फैसला लिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद स्वर्गीय कल्याण सिंह के जीवन परिचय पर विस्तार से जानकारी दी और कहा हमें उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण फैसले भी लिए और आज निरंतर हम उनके बताए हुए मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। वहीं महानगर महामंत्री प्रतेश पांडे ने कहा उनके जीवन परिचय पर जितना भी प्रकाश डाला जाए वह कम है।

हम सबको उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलना चाहिए और वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उनका नाम आज भी देश विदेशों में लिया जाता है। विचार गोष्ठी का संचालन महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी ने किया।

इस दौरान पूरन लाल लोधी, गुलशन आनंद ,आदेश प्रताप सिंह, महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रतेश पांडे ,प्रभु दयाल लोधी ,देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा ,मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ,अजय प्रताप सिंह, शीतल गुलाटी, सूर्यकांत मौर्या, राज अग्रवाल, जेपी यश पाल ,ज्ञान प्रकाश लोधी ,हरवंश सेठी, ओमप्रकाश लोधी, कन्हैया राजपूत, गौरव गुप्ता, विशाल गुप्ता ,शिवम वर्मा, नरेंद्र सिंह मौर्य एवं समस्त कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें – बरेली: यूपी बोर्ड ने छात्रों को दी राहत, पंजीकरण में आधार की अनिवार्यता समाप्त

संबंधित समाचार