संभल: बाजार में छोड़ी गई नवजात बच्ची को मिली नई मां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। थाना कैला देवी क्षेत्र सोंधन सिहावली मार्ग पर एक सुनसान मार्केट में नवजात मिली, जिसकी सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। मार्केट के पास कुछ दूरी पर रहने वाली एक महिला उस बच्ची को पालने के लिए अपने घर ले गई। उसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस …

संभल, अमृत विचार। थाना कैला देवी क्षेत्र सोंधन सिहावली मार्ग पर एक सुनसान मार्केट में नवजात मिली, जिसकी सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। मार्केट के पास कुछ दूरी पर रहने वाली एक महिला उस बच्ची को पालने के लिए अपने घर ले गई। उसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस बच्ची को लेकर चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

रविवार की सुबह पांच बजे सोंधन गांव से सिहवाली गांव जाने वाले मार्ग पर जयप्रकाश माथुर की खाली पड़ी मार्केट एक सफेद कपड़े में लिपटी एक नवजात मासूम बच्ची के रोने की आवाज पर वहां से गुजर रहे लोगों ने मार्केट के अंदर जाकर देखा तो नवजात बच्ची रो रही है। धीरे धीरे बच्ची मिलने की सूचना पर दूर दराज गांव और आसपास रहने वाले लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।

मौके पर जमा लोगों में चर्चा थी कि आसपास में चल रहे झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक और नर्सिंग होम, जच्चा बच्चा केंद्र में अवैध रूप से गर्भपात और भ्रूण हत्या जैसे पाप होते हैं। यह बच्ची भी ऐसे ही किसी हादसे की शिकार लगती है। वहीं पास में रहने वाले करन सिंह और उसकी पत्नी ममता वहां आई और बच्ची को गोद में उठा लिया और साथ वहां मौजूद लोगों की सहमति से बच्ची को अपने घर ले गई।

ममता के पास तीन बेटे हैं और बेटी चाहिए थी। किसी को मां की जरूरत थी, तो किसी को बेटी की। पुलिस बच्ची और ममता को जिला अस्पताल ले जाकर गई। जहां बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, हालांकि पुलिस का कहना कि बच्ची ममता और करन सिंह दे दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज