बहराइच: शिक्षामित्र ने शिक्षिका पर लगाया स्कूल में मेंहदी लगवाने का आरोप, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। रिसिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अगैया में तैनात शिक्षामित्र ने इंचार्ज अध्यापिका पर शिक्षण कार्य के बजाए स्कूल में मेंहदी लगवाने और पति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसकी फोटो खींचकर उसने बीएसए को भी भेजा है। उनका कहना है कि शिक्षिका के पति ने उन्हें अनुपस्थित कर दिया है। जिले …

नानपारा/बहराइच। रिसिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अगैया में तैनात शिक्षामित्र ने इंचार्ज अध्यापिका पर शिक्षण कार्य के बजाए स्कूल में मेंहदी लगवाने और पति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसकी फोटो खींचकर उसने बीएसए को भी भेजा है। उनका कहना है कि शिक्षिका के पति ने उन्हें अनुपस्थित कर दिया है। जिले की साक्षरता दर काफी नीचे है। इसके बाद भी स्कूल के शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षण कार्य नहीं दे रहे हैं।

इसकी पोल रिसिया विकास खंड में प्राथमिक विद्यालय अगैया में तैनात शिक्षामित्र ने स्वयं की है। शिक्षामित्र ओम प्रकाश भास्कर ने खंड शिक्षा अधिकारी को एक शिकायती पत्र और फोटो भेजा है। जिसमें विद्यालय में तैनात शिक्षिका विद्यालय में मेंहदी लगवा रही हैं। जबकि बच्चे खेल रहे हैं। शिक्षामित्र का कहना है कि शिक्षिका के पति कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेरा में अनुदेशक के पद पर तैनात हैं। उनके द्वारा उपस्थित पंजिका में लाल पेन से अनुपस्थित कर दिया गया है।

जबकि खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण कर लाइन खींच दिया था। साथ ही हस्ताक्षर भी किया। इसके बाद भी शिक्षिका के पति जय प्रकाश द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद कार्यवाई होगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : शिक्षामित्र आज मनाएंगे काला दिवस, पीएम और सीएम को भेजेंगे पोस्टकार्ड

संबंधित समाचार