हरदोई : प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई। जिले के हरपालपुर क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। प्रसूता के परिजनों ने नर्सिंग होम के कर्मचारियों व डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी चांदनी 21 पत्नी दीपचंद रविवार …

हरपालपुर/हरदोई। जिले के हरपालपुर क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। प्रसूता के परिजनों ने नर्सिंग होम के कर्मचारियों व डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी चांदनी 21 पत्नी दीपचंद रविवार सुबह करीब 3 बजे महिला प्रसव पीड़ा से परेशान हुई तो उसके परिजन कटरा-बिल्हौर हाईवे पर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने डिलीवरी कराई। जिसमें महिला ने मृत पुत्र को जन्म दिया। महिला की रविवार की देर शाम मौत हो गई। मृतका की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

मृतका के ससुर नन्हकू पुत्र मुंशी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर उसकी बहू चांदनी ने मृत बच्चे को जन्म दिया।उसने इलाज में लापरवाही एवं गलत दवा देने से उसकी बहू की मौत होने का आरोप लगाया।प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: चार डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज, जच्चा-बच्चा की मौत से जुड़ा है मामला

संबंधित समाचार