बरेली: CM ने जिले के 10 हजार किसानों को दी राहत, ट्यूबवेल कनेक्शन कटने पर लगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। जिले के करीब 10 हजार किसानों के ट्यूबवेल का कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी गई है। जिले में आठ हजार से अधिक ट्यूबवेल के कनेक्शनों पर बिजली विभाग का करीब 24 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। बिल जमा नहीं करने …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। जिले के करीब 10 हजार किसानों के ट्यूबवेल का कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी गई है। जिले में आठ हजार से अधिक ट्यूबवेल के कनेक्शनों पर बिजली विभाग का करीब 24 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। बिल जमा नहीं करने वाले कनेक्शन को विभाग काटने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिले में ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। किसानों से बकाया बिल वसूलने के लिए उन्हें नोटिस दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति भी बढ़ाई जाए। इस मामले में अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि जिले में ट्यूबवेल के करीब 11 हजार कनेक्शन हैं। जिसमें से 8576 किसानों के कनेक्शन पर 30 हजार रुपये के बिल के हिसाब से 24 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी गई है। किसानों से बकाया बिल जमा करने के लिए अपील की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने का विरोध किया तो युवक का सिर फोड़ा

संबंधित समाचार