बरेली: भाजपा नेता पर युवती ने छेड़खानी का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा नेता पर किशोरी ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मारपीट करने की बात कही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं भाजपा नेता ने सीएम व पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर निष्पक्ष जांच की मांग …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा नेता पर किशोरी ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मारपीट करने की बात कही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं भाजपा नेता ने सीएम व पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि 18 जुलाई की शाम उनकी बेटी कोचिंग से लौट रही थी। इसी बीच शहीद गेट के पास रहने वाले भाजपा नेता मिंटू सिंह ने उनकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर उनकी लड़की से मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया। किसी तरह उनकी बेटी ने वहां से भागकर खुद को बचाया। इसके बाद छात्रा की मां ने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला की शिकायत पर आरोपी नेता के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैवी सिंह, इंस्पेक्टर अपराध इज्जतनगर।

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। लड़की ने मेरे साथ अभद्रता की तो मैंने पूछा था कि वह अपने परिवार के लोगों को बुलाए। मैंने सीएम और डीजीपी को ट्वीट कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की हैमिंटू सिंह, भाजपा नेता।

यह भी पढ़ें- बरेली: CM ने जिले के 10 हजार किसानों को दी राहत, ट्यूबवेल कनेक्शन कटने पर लगी रोक

संबंधित समाचार