बरेली: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर तानी रिवाल्वर, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। दहेज में कार न मिलने पर पति ने पहले महिला का गला दबाया और फिर उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दिया। शोर मचाने के बाद मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इज्जतनगर निवासी महिला ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। दहेज में कार न मिलने पर पति ने पहले महिला का गला दबाया और फिर उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दिया। शोर मचाने के बाद मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इज्जतनगर निवासी महिला ने बताया कि 29 जनवरी 2022 को उसकी शादी इज्जत नगर के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके के साथ मारपीट की जाने लगी। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब और ड्रग्स का नशा करता है। वह कमरे में पेशाब कर देता है और गलत-गलत काम भी करता है।
महिला का आरोप है कि दहेज में कार नहीं मिलने पर पति ने उसका गला दबा दिया और उसके बाद कनपटी पर रिवाल्वर तान दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बचाया। रविवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- बरेली: CM ने जिले के 10 हजार किसानों को दी राहत, ट्यूबवेल कनेक्शन कटने पर लगी रोक
