बहराइच : अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर थाना क्षेत्र के टेडवा अल्पी मिश्र गांव निवासी युवक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। रविवार रात 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत हो गई। वहीं बेटे को देखने जा रहे पिता और भाई भी बाइक से गिरकर घायल हो गए। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र …

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर थाना क्षेत्र के टेडवा अल्पी मिश्र गांव निवासी युवक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। रविवार रात 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत हो गई। वहीं बेटे को देखने जा रहे पिता और भाई भी बाइक से गिरकर घायल हो गए।

जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेडवा अल्पी मिश्र गांव अर्पित शुक्ला (25) पुत्र संतोष कुमार की ससुराल हुजूरपुर क्षेत्र में है। रविवार रात को वह बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। अर्पित हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर रात 10 बजे पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक सीएचसी ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के पिता और भाई भी क्षेत्र में बाइक से रवाना हुए। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे पिता और भाई भी घायल हो गए। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : यूपी में आज भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

संबंधित समाचार