पाकिस्तान में सिख लड़की का अपहरण, जबरन इस्लाम कुबूल कराया…भारतीय विदेश मंत्रालय से दखल देने की मांग
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सिख लड़की का अपहरण कर उसका जबरन निकाह कर दिया गया। इतना ही नहीं, सिख लड़की का निकाह करवाने से पहले उसका धर्म परिवर्तन भी कर दिया गया। परिवार ने जब इंसाफ के लिए पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत तक नहीं सुनी। आपको …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सिख लड़की का अपहरण कर उसका जबरन निकाह कर दिया गया। इतना ही नहीं, सिख लड़की का निकाह करवाने से पहले उसका धर्म परिवर्तन भी कर दिया गया। परिवार ने जब इंसाफ के लिए पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत तक नहीं सुनी। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रहने वाले गुरबचन सिंह की बेटी दीना कौर टीचर है। शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली। स्कूल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसका धर्म बदलवाकर जबरन निकाह करवा दिया गया।
Now, a Sikh girl Deena Kaur abducted, converted & forcefully married off to her abductor in Pakistan.
Sikh community in Pakistan has appealed to all the Sikhs across the world to come out & protest against the abduction, conversion & forceful marriage of Sikh girl in Pakistan. pic.twitter.com/ft57KxYuP8
— Anshul Saxena (@AskAnshul) August 21, 2022
वहीं दीना कौर के अपहरण होने का पता चलने पर जब गुरबचन सिंह और इलाके के लोग पुलिस के पास गए तो पुलिस ने लड़की के धर्म परिवर्तन की बात कहते हुए उन्हें चुप रहने को कहा। पुलिस अफसरों ने गुरबचन सिंह की एफआईआर तक दर्ज नहीं की।जिसके विरोध में सिख समुदाय सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है। एक पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। सिखों की मांग है कि जब तक उनकी बच्ची वापस नहीं मिल जाती, तब तक उनका प्रदर्शन नहीं रुकेगा।
Protest by Sikh community in Pakistan against forced conversion of Sikh girl Deena Kaur and lack of judicial support to Sikh community in Pakistan@DrSJaishankar Ji@ANI @CNNnews18 @News18Punjab @News18India @ZeeNews @republic @thetribunechd @punjabkesari https://t.co/X3OuzUpE5U pic.twitter.com/chWCzSi3qx
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) August 21, 2022
विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की अपील
इस बीच भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। सिरसा ने कहा कि एक सिख परिवार इंसाफ के लिए सड़कों पर धरने दे रहा है। भारत, समूचा सिख समुदाय और भारतीय सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सिरसा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात कर आग्रह करेंगे कि वह इस मुद्दे को पाकिस्तानी सरकार के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाएं।
ये भी पढ़ें : इमरान खान की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, सड़कों पर उतरे PTI कार्यकर्ता
