मनीष सिसोदिया का दावा- ‘AAP तोड़कर बीजेपी में आओ, केस बंद करवा देंगे’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि उन्हें बीजेपी की ओर से ऑफर मिला है। उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया है कि बीजेपी ने उन्हें आप तोड़कर पार्टी में शामिल होने का संदेश दिया है। …

नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि उन्हें बीजेपी की ओर से ऑफर मिला है। उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया है कि बीजेपी ने उन्हें आप तोड़कर पार्टी में शामिल होने का संदेश दिया है। वहीं ट्वीट में सिसोदिया ने दावा किया है कि बीजेपी ने उन्हें भेजे संदेश में कहा है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो सीबीआई-ईडी के केस बंद करवा देंगे।

आप नेता ने अपने ट्वीट में लिखा “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूंगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं.जो करना है कर लो।”

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ये लोग CBI-ED खेल रहे, देश कैसे तरक्की करेगा?

 

संबंधित समाचार