मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने भगवानपुर के मोहल्ला न्यारियान निवासी सर्राफ कारोबारी अयाज के खिलाफ …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने भगवानपुर के मोहल्ला न्यारियान निवासी सर्राफ कारोबारी अयाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना था कि अयाज ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी से मुकर गया।
आरोप है कि दवाब बनाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: आरएसएस के सह नगर कार्यवाह के कत्ल का आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार
