Asia Cup 2022 : पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद हसनैन की एंट्री, भारत के लिए बन सकता है खतरा
नई दिल्ली। इसी हफ्ते से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम काफी पहले ही घोषित कर दी है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जगह मोहम्मद हसनैन को स्क्वॉड में शामिल किया है। यह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अभी इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट …
नई दिल्ली। इसी हफ्ते से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम काफी पहले ही घोषित कर दी है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जगह मोहम्मद हसनैन को स्क्वॉड में शामिल किया है। यह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अभी इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट खेल रहा है, जहां से वह एशिया कप के लिए सीधे यूएई पहुंचेगा और पाकिस्तान टीम से जुड़ेगा। लोगों का मानना है कि वह शाहीन अफरीदी से भी खतरनाक हो सकते हैं।
JUST IN: Mohammad Hasnain to replace Shaheen Afridi in Asia Cup squad.
Details ⬇️
— ICC (@ICC) August 22, 2022
एशिया कप का पहला मैच 27 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को आमने-सामने होंगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। शाहीन की गैरमौजूदगी में भारत के खिलाफ पहले ही मैच में हसनैन को भी मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। शाहीन अफरीदी के दाएं घुटने में चोट के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें चार से छह हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। उनको पिछले महीने गॉल टेस्ट मैच के दौरान मेजबान श्रीलंका के खिलाफ फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी।
22 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने अब तक पाकिस्तान के लिए आठ वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने 2019 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का डेब्यू किया था। अब तक वो 29 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके हैं। हालांकि हसनैन ने दिसंबर 2021 के बाद से अब तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। आखिरी बार वो वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में खेलते दिखे थे।
ये भी पढे़ं : सुप्रीम कोर्ट ने AIFF की प्रशासक समिति को किया बर्खास्त, कहा- भारत में होना चाहिए अंडर-17 फीफा विश्व कप
