चीन में भीषण गर्मी से झाड़ियों में लगी आग, काबू पाने में लगे पांच हजार असैन्य और सैन्य कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के दक्षिण- पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी और सूखे की वजह से झाड़ियों में आग में लग गई है। हालांकि आग लगने के चलते फंसे 1500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जबकि फैक्ट्रियों में होने वाली बिजली कटौती की मियाद को बढ़ा दिया गया है। वहीं आग पर …

बीजिंग। चीन के दक्षिण- पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी और सूखे की वजह से झाड़ियों में आग में लग गई है। हालांकि आग लगने के चलते फंसे 1500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जबकि फैक्ट्रियों में होने वाली बिजली कटौती की मियाद को बढ़ा दिया गया है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए तकरीबन पांच हजार कर्मियों को काम पर लगाया गया।

सूखे और गर्मी की वजह जलमार्ग यातायात प्रभावित
चीन की सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने खबर दी है कि बिजली की मांग कम करने के लिए महानगर चोंगकिंग में कुछ मॉल बंद कर दिए गए हैं। यहां सूखे और गर्मी की वजह से फसलें प्रभावित हुई हैं और प्रमुख नदी यांगत्ज़े भी सूख रही है जिससे जलमार्ग से होने वाला यातायात बाधित हुआ है और जलविद्युत बांध से बिजली की आपूर्ति घटी है जबकि एयर कंडीशन चलाने के लिए बिजली की मांग बढ़ी है।

बारिश के लिए बादलों में किया जा रहा है रसायन छिड़काव
सरकारी मीडिया ने कहा कि सरकार बारिश की कोशिश करने के लिए बादलों में रसायन का छिड़काव करने की तैयारी में है ताकि शरद ऋतु के अनाज की फसल को बचाया जा सके। सिचुआन प्रांत में बिजली कटौती की मियाद बढ़ाने को लेकर कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एक कपंनी के बयान और एक खबर में सरकारी नोटिस के हवाले से कहा गया है कि बिजली कटौती की मियाद बढ़ाई गई है। वहीं चोंगकिंग के इलाकों में झाड़ियों में आग लगी है।

आग बुझाने में हेलीकॉप्टर से पानी का कराया गया छिड़काव
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की सोमवार की खबर के मुताबिक, 1500 से ज्यादा निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है जबकि करीब पांच हजार असैन्य और सैन्य कर्मियों को आग को बुझाने के काम पर लगाया गया है। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर से पानी का छिड़काव कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-पाकिस्तान: इमरान खान आतंकवाद मामले में पहुंचे अदालत, उच्च न्यायालय ने दी संरक्षित जमानत

संबंधित समाचार