रायबरेली : एनटीपीसी से राख लेकर जा रहा टैंकर पलटा
रायबरेली, अमृत विचार। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना से राख लेकर जा रहा टैंकर राजमार्ग के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया है। इस हादसे के किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यह हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर क्षेत्र के पूरे छीटू सिंह का पुरवा गांव के सामने हुआ है। सोमवार की सुबह एनटीपीसी के …
रायबरेली, अमृत विचार। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना से राख लेकर जा रहा टैंकर राजमार्ग के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया है। इस हादसे के किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
यह हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर क्षेत्र के पूरे छीटू सिंह का पुरवा गांव के सामने हुआ है। सोमवार की सुबह एनटीपीसी के शेलो से एक टैंकर राख लादकर सीमेंट फैक्ट्री सुल्तानपुर के लिए जा रहा था। टैंकर की गति काफी अधिक थी । जब यह टैंकर राजमार्ग पर पूरे पूरे छीटू सिंह का पुरवा गांव के पास पहुंचा तो गति अधिक होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया । परिणामस्वरूप टैंकर राजमार्ग के किनारे पलट गया। जिससे वहां आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने टैंकर चालक को वाहन से बाहर निकाला। किंतु वह सुरक्षित था।
यह भी पढ़ें –ब्रह्मांड अब धीरे से कानों में कुछ कहेगा, आंकड़ों को ध्वनि में बदल रहे वैज्ञानिक
