अयोध्या: ग्रामीण स्टेडियम निर्माण में गड़बड़ी की सूचना पर सीडीओ ने दिये जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण में गड़बड़ी की सूचनाओं को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने यह आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण जल्द पूरा होगा। बताया कि विभागीय अधिकारियों को जांच कर स्थलीय रिपोर्ट देने को …

अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण में गड़बड़ी की सूचनाओं को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने यह आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण जल्द पूरा होगा। बताया कि विभागीय अधिकारियों को जांच कर स्थलीय रिपोर्ट देने को कहा गया है।

मालूम हो कि मनरेगा एवं केंद्रीय राज्य वित्त की कन्वर्जन की धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। बताया जाता है कि कई खंड विकास अधिकारी, संबंधित प्रधान व सचिव इस योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं। काम पूरा कराने के बजाए बहानेबाजी कर रहे हैं। इसलिए निर्माण में विलंब हो रहा है। इस कारण गांव के लोगों को खेलने कूदने के लिए उपयुक्त स्थल नहीं मिल पा रहा है।

सीडीओ का कहना है कि अब जमीनी स्थिति पता कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। जिला विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियो को निरीक्षण के लिए ब्लाक आवंटित किए गए हैं।इन अधिकारियों से एक सप्ताह में स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच आख्या आने के बाद लापरवाही बरतने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-हरदोई : खाईं में पड़ा मिला तीन दिन से लापता पंचायत मित्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार