अयोध्या: नशे के कारोबार का जिले में जाल, पुलिस ने छह को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
अयोध्या। अयोध्या पुलिस जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने का लाख दावा करे लेकिन नशा कारोबारी अपने अवैध व्यवयाय को बढ़ाने के लिए पूरे जिले में जाल फैला चुके हैं, जिसके कारण युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसती जा रही है। सोमवार को जिले की पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में …
अयोध्या। अयोध्या पुलिस जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने का लाख दावा करे लेकिन नशा कारोबारी अपने अवैध व्यवयाय को बढ़ाने के लिए पूरे जिले में जाल फैला चुके हैं, जिसके कारण युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसती जा रही है। सोमवार को जिले की पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में शामिल कई लोगों को जगह-जगह से गिरफ्तार कर उनके कब्जे स्मैक, गांजा व मार्फीन बरामद की है।
23 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
थाना महाराजगंज पुलिस ने अभियुक्त विक्रम मझवार निवासी मड़ना थाना महराजगंज को 9 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ बच्चूलाल इ.का. पूरा बाजार के पास से व निलेश यादव निवासी भोया थाना महराजगंज को 14 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ बाबा स्थान के पास ग्राम भोया के पास से गिरफ्तार किया है। महाराजगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
2358 ग्राम गांजा के साथ दो किया गिरफ्तार
रुदौली कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त मो. जीशान निवासी मो. सोफियाना थाना को.रुदौली को 850 ग्राम नाजायज गांजा के साथ आजाद नगर पेट्रोल पम्प ग्राम भौली से व अभियुक्त जिशान निवासी मो. कायस्थाना थाना को. रुदौली को 1308 ग्राम नाजायज गांजा के साथ रावण मैदान के पास बड़ी नहर पुलिया मो.अकबरगंज से गिरफ्तार कर लिया है। रुदौली कोतवाली प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गांजा के साथ किया गिरफ्तार
थाना कैंट पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त श्यामलाल कोरी निवासी लाला का पुरवा थाना कैंट को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
25 ग्राम मारफीन के साथ एक गिरफ्तार
थाना रौनाही पुलिस ने 25 ग्राम अवैध मारफीन के साथ अभियुक्त राजीव कुमार निवासी पूरे अब्बू सईद शेखपुर जाफर थाना रौनाही को सोहावल रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : एसटीएफ ने किया गिरफ्तार तो परिजनों ने गढ़ी अपहरण की कहानी…जानें पूरा हकीकत
