बिजनौर: अधिवक्ता सहित चार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। पठानपुरा निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री छह अगस्त 2022 को शाम करीब 4:30 बजे किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। वह वापस नहीं आई तो उसको तलाश किया गया, तब भी उसकी खबर नहीं मिल पाई। लड़की के …
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। पठानपुरा निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री छह अगस्त 2022 को शाम करीब 4:30 बजे किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। वह वापस नहीं आई तो उसको तलाश किया गया, तब भी उसकी खबर नहीं मिल पाई।
लड़की के भाई ने बताया कि एक कार में तसव्वर, आमिर मुल्ला, मुनव्वर और कासिम उसकी बहन का जबरदस्ती अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर तसव्वर, आमिर मुल्ला, मुनव्वर और कासिम के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दूसरी तरफ चर्चा है कि दोनों बालिग होने के चलते अपना निकाह कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- सुल्तानपुर: टेंपो चालक का अपहरण कर बदमाशों ने मांगी चार लाख की फिरौती, जांच में जुटी पुलिस
