हमीरपुर: महिला जज से छेड़खानी करने वाला अधिवक्ता गिरफ्तार
हमीरपुर। हमीरपुर में महिला सिविल जज से छेड़खानी करने वाले अधिवक्ता को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। महिला जज ने अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला जज ने बताया कि अधिवक्ता पिछले माह से उसे लगातार परेशान कर रहा है। कोर्ट से लेकर उनके …
हमीरपुर। हमीरपुर में महिला सिविल जज से छेड़खानी करने वाले अधिवक्ता को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। महिला जज ने अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला जज ने बताया कि अधिवक्ता पिछले माह से उसे लगातार परेशान कर रहा है। कोर्ट से लेकर उनके आवास के पास यमुना तटबंध के पास पीछा करते हुए छेड़खानी की थी।
सदर कोतवाली में एफआईआर में महिला जज ने वकील मोहम्मद हारून पर बड़े ही संगीन आरोप लगाए हैं। यमुना तटबंध पर घूमने के समय महिला जज के पीछे-पीछे चलना और और कहना कि आप जब सरीला चली गई थी तो मन नहीं लग रहा था। इसने महिला जज से यह भी कहा कि आप अच्छी लग रही हो।
इतना सुनते ही महिला जज ने वकील का नाम पूछने के बाद फटकारा और चेतावनी दी कि मेरे पीछे-पीछे चलना और कोर्ट में दीवार से झांकना बंद कर दे। अगर दोबारा ऐसा हुआ तो फिर शिकायत की जाएगी। महिला जज की चेतावनी के बाद भी वकील अपनी हरकत से बाज नहीं आया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज करने की मांग
