सहारनपुर: तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, तीन महिला समेत चार की मौत, दर्जनभर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में सोमवार को रात में राजमार्ग पर घलौली चेक पोस्ट के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर होने पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गये। घायलों में सात की हालत गंभीर बतायी गयी …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में सोमवार को रात में राजमार्ग पर घलौली चेक पोस्ट के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर होने पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गये। घायलों में सात की हालत गंभीर बतायी गयी है।

पुलिस के अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से जाकर टकरा गयी। इसमें कार चालक और तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

देवबंद के एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि मृतकों में रणसुरा गांव निवासी सत्येंद्र की बेटी शिवानी त्यागी (20 वर्ष), चुनहैटी गांव निवासी सावित्री पत्नी तेजपाल (54 वर्ष),कार चालक रामपुर इंटर कॉलेज (मुजफ्फरनगर) निवासी 25 वर्षीय सार्थक भारद्वाज है।
इसके अलावा 50 वर्षीय ज्ञानवती भी मृतकों में शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के गांव खेड़ी पंचेड़ा निवासी कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर तेरहवीं से लौट रहे थे।
रास्ते में देवबंद के गांव चुनहैटी के परिवार की तेज रफ्तार कार ने टैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार एक महिला और युवक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्राली से टकरा गयी। घटना के बाद मौके पर एसडीएम देवबंद दीपक कुमार, सीओ देवबंद रामकरण सिंह और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी एक दर्जन से अधिक घायल एक महिला की मौत

संबंधित समाचार