गाजियाबाद: पढ़ाई और मां-बाप की डांट से बचने के लिए किशोर ने रचा मर्डर का प्लान, हत्याकांड को दिया ऐसे अंजाम
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद से एक मामला सामने आ रहा हैं जहां दोस्त ने ही अपने दोस्त को मौत के घाट उतारा हैं। आपको बता दें गाजियाबाद में एक मर्डर मामले का खुलासा हुआ हैं जहां सोमवार की शाम को छात्र की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। जिसकी जां पुलिस ने पूरी कर …
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद से एक मामला सामने आ रहा हैं जहां दोस्त ने ही अपने दोस्त को मौत के घाट उतारा हैं। आपको बता दें गाजियाबाद में एक मर्डर मामले का खुलासा हुआ हैं जहां सोमवार की शाम को छात्र की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। जिसकी जां पुलिस ने पूरी कर ली हैं यह मामला मसूरी थाना क्षेत्र का हैं जहां 13 साल के लड़के का मर्डर हुआ था।
मामले को लेकर पुलिस का मानना हैं कि आरोपी 10वीं का छात्र है। 16 साल का ये लड़का दो बार फेल हो चुका है। हत्या की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। बतादें कि उसने स्कूल जाने से बचने के लिए अपने दोस्त का मर्डर किया, ताकि जेल चला जाए। आरोपी ने बताया कि पढ़ाई के लिए मां-बाप उस पर दबाव बनाते थे और डांटते थे।
जानें कैसे दिया हत्या को अंजाम
हत्या के मामले को लेकर जब पुलिस जांच में जुटी तब खुलासा हुआ हैं कि बच्चे ने पढ़ाई से बचने के लिए आरोपी ने जेल जाने का प्लान बनाया। जिस लिए उसने दोस्त को मार डाला। घटना को अंजाम देने के लिए पहले उसका गला दबाया और फिर बीयर की बोतल फोड़कर उसके कांच से गला रेत दिया। हत्या के मामले को लेकर आरोपी को मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।
बता दें कि नीरज का शव सोमवार शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पूल के नीचे मिला था। मृतक नीरज आकाशनगर फेज-2 का रहने वाला था। उसके गले पर खून दिख रहा था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नीरज आखिरी बार उसी इलाके के रहने वाले 16 साल के किशोर के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब किशोर को हिरासत में लिया तो उसने हत्या की बात कबूल ली।
हत्या का गुनाह किया कबुल
हत्या कांड को लेकर आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि ने उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। पढ़ाई में वह शुरू से कमजोर है। इस वजह से 10वीं में लगातार दो बार फेल हो चुका है। तीसरी बार वह 10वीं की पढ़ाई कर रहा है। मां-बाप पढ़ाई के लिए उस पर खूब दबाव बनाते हैं, लेकिन पढ़ाई में मन नहीं लगने की वजह से वह मां-बाप से दूर रहना चाहता था, ताकि उस पर इस तरह का कोई दबाव न बने। उसने करीब एक महीने पहले एक योजना बनाई। और मोबाइल में सर्च किया की जेल में क्या-क्या होता है? हत्या से पहले मोबाइल पर वीडियो देखे पुलिस ने बताया कि उसकी प्लानिंग थी कि अगर जेल चला जाए तो वहां पढ़ाई का दबाव नहीं बनेगा।
मां-बाप की डांट सुनने को नहीं मिलेगी और दोनों वक्त का खाना भी मिलता रहेगा। जेल में क्या-क्या होता है, कैसा रहन-सहन होता है, इसके लिए छात्र ने मोबाइल पर कई वीडियो भी देखे। एक गैंगस्टर का वीडियो भी देखने की बात सामने आई। खैर, जब छात्र ने पूरा मन बना लिया तो उसे एक ऐसे मोहरे की तलाश थी, जिसके सहारे वो जेल जा सके। आखिर उसकी तलाश नीरज पर जाकर रुकी, जो उसके साथ पढ़ता था।
जावें कैसे दिया हत्या कांड को अंजाम
बता दें कि हत्या कांड को अंजाम देने के लिए आरोपी 3 दिन से नीरज को मारने की फिराक में था। इसलिए वो उसको रोजाना उसी पॉइंट पर लेकर जा रहा था, जहां हत्या की। पहले 2 दिन वो हत्या नहीं कर पाया था। सोमवार को दोनों छात्र स्कूल से घर आए।
कुछ देर में आरोपी नीरज के घर पहुंचा और घूमने के बहाने उसको साथ ले गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के नीचे सुनसान जगह है। एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई अधिक होने से नीचे की तरफ किसी की निगाह नहीं जाती। गांव के लोग भी वहां नहीं जाते। ऐसी सुनसान जगह ले जाकर आरोपी किशोर ने छात्र नीरज का पहले गला दबाया। वो बेहोश हो गया।
फिर पास रखी बियर की एक खाली बोतल को आरोपी ने तोड़ा और फिर उसके कांच से नीरज की गर्दन पर वार किया। इससे नीरज की गर्दन से काफी खून बहने लगा। आरोपी चाहता था कि नीरज के मरने की पुष्टि हो जाए। काफी देर बाद तक जब नीरज के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो वह गांव में वापस आ गया। इस तरह उसने हत्या को दिया अंजाम।
मामला सुन कर हैरान रह गए SP
हत्या के मामले को बताते हुए किशोर को कोई पछतावा नहीं हैं। हत्याकांड के मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने जब आरोपी किशोर को पकड़ लिया हैं। मामले को लेकर SP देहात ईरज राजा ने जब किशोर से हत्या को लेकर कारण पूछा तो किशोर ने जो बताया उसे सुनकर SP भी दंग रह गए। आरोपी किशो ने साफ कहा कि वो पढ़ाई और मां-बाप की डांट से बचना चाहता था, इसलिए उसने हत्या करके जेल जाना सही समझा। जिससे की कोई उसे डांटे भी नहीं ना ही कोई उस पर पढ़ाई को लेकर दबाव डालें।
