लखनऊ : मायावती की बीजेपी को सलाह, अपने लोगों पर रखे नियंत्रण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी को सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा से अपने लोगों पर नियंत्रण लगाने की बात लिखी है। यह बात उन्होंने तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को लेकर कही है। जिन्हे पुलिस ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान …

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी को सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा से अपने लोगों पर नियंत्रण लगाने की बात लिखी है। यह बात उन्होंने तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को लेकर कही है। जिन्हे पुलिस ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाला बयान देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को एक ट्वीट में मायावती ने लिखा कि अभी बीजेपी से निलम्बित नुपूर शर्मा द्वारा की गई विवादित टिप्‍पणी पर देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हो पाया है कि एमएलए राजा सिंह ने उसी तरह का उत्‍तेजनात्‍मक काम कर दिया। मायावती ने बीजेपी को अपने लोगों को नियंत्रित रखने की नसीहत दी।

उन्‍होंने एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। मायावती ने लिखा- ‘अभी भाजपा से निलम्बित नुपूर शर्मा द्वारा पैग़म्बर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठण्डा भी नहीं हो पाया है कि बीजेपी के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति-शर्मनाक और घोर निन्दनीय।’

अपने अगले ट्वीट में बसपा सु्प्रीमो ने लिखा- ‘हालांकि तेलंगाना सरकार ने बीजेपी विधायक को आज हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है, किन्तु क्या यह बीजेपी नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वह अपने लोगों को संयमित और नियंत्रित रखकर देश में अमन-शान्ति कायम रखने के साथ-साथ विदेशों में भारत की छवि को भी आघात लगने से बचाए।’

यह भी पढ़ें –हरदोई: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी बैंक में धरना शुरू

संबंधित समाचार