मुरादाबाद : पुलिस के हाथ लगी सफलता, अपहरण किए गए दो नाबालिग बच्चों को 36 घंटे में किया बरामद
मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी थाना पुलिस और सर्विलांस की टीम के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। 36 घंटे पहले अपहरण किए गए दो नाबालिग बच्चों को बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गांव रेड बैंक जिला …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी थाना पुलिस और सर्विलांस की टीम के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। 36 घंटे पहले अपहरण किए गए दो नाबालिग बच्चों को बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गांव रेड बैंक जिला जलपाईगुड़ी का रहने वाला राहुल कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में प्रधान के यहां काम करता था। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को गांव के ही रहने वाले ग्रामीणों ने थाने में आकर तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी और बेटे को प्रधान के यहां काम करने वाला राहुल बहला-फुसलाकर ले गया है।
पीड़ित पिता की तहरीर पर कुंदरकी पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की टीम के साथ मिलकर बच्चों की तलाश शुरू की। कुंदरकी पुलिस और सर्विलांस की टीम ने जिला अमरोहा बॉर्डर से अपहरण किए गए दोनों बच्चों को बरामद कर लिया और आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल ने बताया कि वह काफी दिनों से बच्चों के घर आता जाता था। वह 20 अगस्त को नाबालिग बच्ची और उसके भाई को मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की गई है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बच्चों का भविष्य संवारने को मजदूर बन गईं प्रधानाध्यापिका मनीला शर्मा
