अयोध्या: युवक व उसके चाचा को लाठी डंडों से पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में घर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के दो चाचाओं को भी हमलावरों ने नही बख्शा और उनके साथ अभद्रता करते हुए पिटाई की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर एक …

अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में घर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के दो चाचाओं को भी हमलावरों ने नही बख्शा और उनके साथ अभद्रता करते हुए पिटाई की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर एक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित आलोक सोनकर निवासी अंकारीपुर का आरोप है कि वह सब्जीमंडी होते हुए अपने घर जा रहा था। रास्ते में पहले से ही शफीक अंसारी पुत्र रशीद अंसारी, गौरव सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी पुरौवा, राजेश यादव पुत्र अज्ञात निवासी जोगापुर व राजकुमार पाल पुत्र परशुराम ने उसे रोककर जातिसूचक शब्द कहते हुए लाठी डंडे से मारने लगे।

परिवार के लोग जब घटना की जानकारी पर पहुंचे तो उसके चाचा अनिल सोनकर व दीपू सोनकर को भी अपशब्द कहते हुए पीट डाला। जिसमें सभी को काफी चोटे आई है। प्रभारी एसएसआई सन्तोष कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक आरोपित गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

पढ़ें-अयोध्या: टॉर्च जलाने पर विवाद, महंत को लाठी डंडों से पीटा

संबंधित समाचार