विजय सिन्हा ने इस्तीफा देने से किया इनकार, बोले- ‘…मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जो उन्हें नोटिस दी गई है वह नियमों और प्रावधान के खिलाफ है। इस्तीफे से इनकार करने के बाद सिन्हा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इस्तीफा देने से मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। जानकारी …

पटना। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जो उन्हें नोटिस दी गई है वह नियमों और प्रावधान के खिलाफ है। इस्तीफे से इनकार करने के बाद सिन्हा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इस्तीफा देने से मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार विधानसभा सचिवालय की तरफ से जो नोटिस भेजा गया उसे विजय सिन्हा से लेने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को नहीं लेने और इस्तीफा देने से इंकार के बाद विधानसभा का सत्र हंगामेदार हो सकता है।

इसी महीने 10 अगस्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार बना ली थी। नई सरकार के गठन के तुरंत बाद महागठबंधन के 40 से अधिक विधायकों ने विजय सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के 160 से अधिक विधायक हैं, जहां अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए एक साधारण बहुमत की आवश्यकता है। बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं BJP नेता अवधेश नारायण सिंह को भी बदला जा सकता है।

ये भी पढ़ें- SC ने की रामदेव की आलोचना, कहा- डॉक्टरों पर हत्यारों की तरह आरोप कैसे लगा सकते हैं

संबंधित समाचार