पीलीभीत: सूफी सय्यद अनवर अली शाह के 48वें उर्स की तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। दरगाह हकीम सूफी सय्यद अनवर अली शाह के 48वें उर्स की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 26 अगस्त से चार रोजा प्रोग्राम के साथ मोहल्ला भूरे खां में उर्स शुरू होगा। दरगाह के गद्दीनशीन व मदरसा जामए अनवर के प्रबंधक डॉ. बिलाल हसन चिश्ती साबरी ने बताया कि उर्स की तैयारियां …

पीलीभीत, अमृत विचार। दरगाह हकीम सूफी सय्यद अनवर अली शाह के 48वें उर्स की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 26 अगस्त से चार रोजा प्रोग्राम के साथ मोहल्ला भूरे खां में उर्स शुरू होगा। दरगाह के गद्दीनशीन व मदरसा जामए अनवर के प्रबंधक डॉ. बिलाल हसन चिश्ती साबरी ने बताया कि उर्स की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आने वाले जायरीनों के लिए दरगाह कमेटी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सूफी साहब हजरत इमाम हसन की 32वीं, सरकार गौस पाक की 21वीं आल है। इनके पिता 1875 में बगदाद से पीलीभीत आए। सूफी साहब का जन्म वर्ष 1880 में मोहल्ला भूरे खां में हुआ।

सूफी साहब की खानकाह में मदरसा जाम ए अनवर 1982 से चल रहा है। इसमें 135 छात्र, 140 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस साल मदरसे के 41 छात्रों को हिफ्ज व किरात की डिग्री 28 अगस्त को बांटी जाएंगी। इस दस्तारबंदी के कार्यक्रम में दूर दराज से जायरीन पहुंचेंगे। उनके लिए दरगाह की तरफ से खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। चार दिवसीय उर्स में विभिन्न प्रकार के काय्रक्रम होंगे। बरेली के जीशान फैजान कव्वाल द्वारा सूफिया कलाम पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बंद पड़े शौचालय को लेकर सीडीओ ने बैठाई जांच, रिपोर्ट देने के निर्देश किए जारी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा