संभल: 15 दिन पहले गायब हुए ई-रिक्शा चालक का मिला कंकाल, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
संभल/अमृत विचार। 15 दिन से गायब ई-रिक्शा चालक का मंगलवार को जिला रामपुर में ढकिया के जंगल में कंकाल मिला। चालक के शरीर के हिस्सों का कुछ मांस जानवरों ने खा लिया और कुछ सूख गया। फिलहाल पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। विसरा सुरक्षित रखा गया है। कुढफतेहगढ थाना क्षेत्र …
संभल/अमृत विचार। 15 दिन से गायब ई-रिक्शा चालक का मंगलवार को जिला रामपुर में ढकिया के जंगल में कंकाल मिला। चालक के शरीर के हिस्सों का कुछ मांस जानवरों ने खा लिया और कुछ सूख गया। फिलहाल पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
कुढफतेहगढ थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी उदयवीर पुत्र भोले सिंह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। नौ अगस्त को वह ई-रिक्शा लेकर घर से गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा था। जिससे परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने उसी काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं मिल लग सका। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी।
तभी से पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। मंगलवार को जनपद रामपुर की तहसील शाहबाद क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी अमर पाल के खेत में ग्रामीणों ने कंकाल पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चंदौसी के सीओ दिनेश सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुयाआना किया।
कंकाल मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस ने फोनकर उदयवीर के बेटे को बुला लिया। उसने वहां पहुंचकर कपड़े व चप्पलों से कंकाल की पहचान अपने पिता के रूप में की। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं। फिलहाल उसका विसरा सुरक्षित कर लिया।
ई-रिक्शा लेकर रामपुर कैसे पहुंचा उदयवीर, कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस
संभल। रतनपुर का उदयवीर ई-रिक्शा लेकर रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किस कारण हुई यह स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। उदयवीर के परिजन भी उसकी रामपुर क्षेत्र में जाकर मौत होने से अंजान हैं। वे साफ तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन क्षेत्र के कुछ लोग हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- संभल: बाइकों की भिड़ंत में युवक और महिला की मौत, तीन घायल
