मुरादाबाद: देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तलाक, एसएसपी ने मामले को लिया संज्ञान में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जबकि पति ने तीन तलाक दे दिया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जबकि पति ने तीन तलाक दे दिया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि 16 नवंबर 2021 को उसका निकाह रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के पसियापुरा निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में मिले दहेज से ससुराली नाखुश थे। वह दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने पर महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते थे। महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ दुष्कर्म करता था और विरोध करने पर उसे पीटता था। आरोप है कि 17 अगस्त 2022 को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया और पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : विहान आवासीय विद्यालय के कर्मचारियों को अटल आवासीय विद्यालय में समायोजित करने की उठी मांग

संबंधित समाचार