दौड़ने लगे रोडवेज बसों के पहिए
लखनऊ। अनलॉक वन शुरू होते ही रोडवेज बसों ने रफ्तार पकड़ ली। आलमबाग बस अड्डे पर बड़ी संख्या में यात्री भी पहुंचे। इस दौरान परिवहन निगम, स्वास्थ्य और जिला प्रशासन की टीम सहित तमाम पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। आज सोमवार से रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया। सरकार की तरफ से जारी गाइड …
लखनऊ। अनलॉक वन शुरू होते ही रोडवेज बसों ने रफ्तार पकड़ ली। आलमबाग बस अड्डे पर बड़ी संख्या में यात्री भी पहुंचे। इस दौरान परिवहन निगम, स्वास्थ्य और जिला प्रशासन की टीम सहित तमाम पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
आज सोमवार से रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया। सरकार की तरफ से जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। बसों में सवार होने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हाथों को सेनेटाइज भी कराया गया।
इससे पहले बसों को सेनेटाइज किया गया। बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। लोगों से बसों में बैठने से पहले मास्क लगाने को भी कहा जा रहा है। कुछ अव्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी दिखी।
राजधानी लखनऊ से प्रदेश के तमाम जिलों को मुसाफिरों को पहुंचाया जा रहा है। बिहार और अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों और छात्रों को भी निगम की बसें सीमाओं तक छोड़ने के लिए भेजी जा रही हैं। कैसरबाग बस अड्डे से भी बड़ी संख्या में बसों से यात्रियों को रवाना किया गया। इस बीच परिवहन निगम के एमडी राजशेखर ने कैसरबाग, चारबाग और आलमबाग बस अड्डे का निरीक्षण भी किया।
