अयोध्या: करंट से बुजुर्ग की मौत, पांच किसानों पर मुकदमा दर्ज
अयोध्या। हरि का पुरवा में बुजुर्ग की खेत में लगे तार के करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को भोर में 5 बजे के आसपास हैदरगंज थाना क्षेत्र के हथिगो हरि का पुरवा में अछैबर (60) पुत्र मनीराम भोर …
अयोध्या। हरि का पुरवा में बुजुर्ग की खेत में लगे तार के करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को भोर में 5 बजे के आसपास हैदरगंज थाना क्षेत्र के हथिगो हरि का पुरवा में अछैबर (60) पुत्र मनीराम भोर में लघुशंका करने के लिए उठा हुआ था।
वह सड़क के उस पार खेत पर चारों तरफ लगे तार पर उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिसकी उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र दिलीप द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र पर हैदरगंज पुलिस ने 5 किसानों के ऊपर गैर ईरादतन हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज अशोक कुमार यादव ने बताया कि सालिक राम, संतराम, मस्तराम, तुलसीराम पुत्र गढ़ भगवानदीन व दुर्गेश पुत्र शिवराम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
