Punjab Police Recruitment 2022: पंजाब पुलिस SI और कॉन्सटेबल परीक्षा की डेट जारी, यहां से करें चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो उम्मीदवार पंजाब पुलिस में होने वाली वाली भर्ती परीक्षा की डेट के इंतजार में थे उनका इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल पंजाब पुलिस ने नोटिस जारी करके एसआई और कॉन्सटेबल पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तारीखें साफ कर दी हैं। बता दें पंजाब पुलिस द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक सब …

जो उम्मीदवार पंजाब पुलिस में होने वाली वाली भर्ती परीक्षा की डेट के इंतजार में थे उनका इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल पंजाब पुलिस ने नोटिस जारी करके एसआई और कॉन्सटेबल पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तारीखें साफ कर दी हैं। बता दें पंजाब पुलिस द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक सब इंस्पेक्टर और कॉन्सटेबल पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 2022 से किया जाएगा। 24 सितंबर से शुरू होकर ये एग्जाम 30 सितंबर 2022 तक चलेंगे। ये एग्जाम सीबीटी मोड में लिया जाएगा यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा।

वैकेंसी डिटेल्स
डिटेल्ड नोटिस देखने के लिए कैंडिडेट्स पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है – punjabpolice.gov.in बता दें  इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 2607 पद भरे जाएंगे। इनमें से 267 पद सब-इंस्पेक्टर के हैं और 2340 पद कॉन्सटेबल के हैं।

एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी कैंडिडेट्स को पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ये भी जान लें कि कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा के संपन्न होने के बाद कैंडिडेट्स को वीवा वॉयस/ इंटरव्यू टेस्ट देना होगा।  इसके संबंध में जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

डिटेल्स दिए होंगे प्रवेश-पत्र पर
आपको बता दें प्रवेश- पत्र पर एग्जाम की गाइडलाइंस से लेकर अन्य सभी डिटेल्स दिए होंगे। इसलिए कैंडिडेट्स परीक्षा में बैठने के लिए न केवल समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें बल्कि उनमें दिए निर्देश भी ठीक से पढ़ लें। इसे डाउनलोड करने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें। परीक्षा से संबंधित सभी ताजा अपडेट्स जानने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें- बरेली: 27 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा