रायबरेली पहुंचे सीएम योगी, राना बेनी माधव को दी श्रद्धांजलि
रायबरेली। 1857 क्रांति के नायक राना बेनी माधव सिंह की जयंती पर बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली पहुंचे है। उन्होंने राना बेनी माधव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किया है। लखनऊ से वायु मार्ग द्वारा रायबरेली पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग स्थित राना बेनी माधव सिंह …
रायबरेली। 1857 क्रांति के नायक राना बेनी माधव सिंह की जयंती पर बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली पहुंचे है। उन्होंने राना बेनी माधव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किया है।
लखनऊ से वायु मार्ग द्वारा रायबरेली पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग स्थित राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे । वहां पर सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किया है। उसके बाद वह फिरोज गांधी कालेज के इंदिरा गांधी सभागार पहुंचे हैं।
इस सभागार में भाव अर्पण समारोह आयोजित किया गया है। जिसमे सीएम योगी मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं। उनके साथ सरकार के दो मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह और दिनेश प्रताप सिंह भी हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के रायबरेली पहुंचने पर जिले के कई विधायकों और जिले के आला अफसरों ने उनका स्वागत किया है।
पढ़ें-लखनऊ : सीएम योगी ने दिया निर्देश, ओपीडी पर समय से बैठें चिकित्सक
