अयोध्या: शासन ने 4500 रसोइयों को दी बड़ी सौगात, मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शासन ने परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोईया को एक बड़ी सौगात देने का फैसला किया है। सभी रसोइया को अब 15 सौ नहीं बल्कि 2 हजार रुपए मानदेय देने के लिए आदेश जारी किया है। जिसे तत्काल अमल में लाकर इसे पूरा करने को कहा है। जनपद में 1790 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय …

अयोध्या। शासन ने परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोईया को एक बड़ी सौगात देने का फैसला किया है। सभी रसोइया को अब 15 सौ नहीं बल्कि 2 हजार रुपए मानदेय देने के लिए आदेश जारी किया है। जिसे तत्काल अमल में लाकर इसे पूरा करने को कहा है।

जनपद में 1790 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं।जिनमें करीब 4500 रसोईयां कार्यरत हैं। अब इन्हें बढ़ा हुआ मानदेय दिया जायेगा। बता दें कि पहले रसोइयों को एक हजार रुपये मानदेय पर तैनात किया गया था। इसके बाद महंगाई को देखते हुए शासन ने पांच सौ रुपये का इजाफा करके इसे 15 सौ कर दिया था।

अब शासन ने 15 सौ से 2 हजार रुपये मानदेय करने का आदेश जारी किया है। शासन ने आदेश जारी कर सभी रसोइयों को अप्रैल से बढ़ा मानदेय देने का निर्देश दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण से आदेश मिला है। जिसमें अप्रैल से 2 हजार रुपये मानदेय का बिल बनाने को निर्देश है।जल्द ही अप्रैल से जुलाई तक का बिल बना कर भेज दिया जाएगा।

पढ़ें-आज सीएम योगी करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर बड़ी घोषणा, जानें क्या?

संबंधित समाचार