बरेली: मानपुर में बिजली विभाग की टीम ने की छापेमारी, कई लोगों के यहां पकड़ी गई बिजली चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने मानपुर में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया और बिजली बिल जमा करने के लिए कैंप भी लगाया। एसडीओ पी सी यादव ने बताया कि आज सुबह से मानपुर की मार्केट में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कई लोगों के यहां बिजली चोरी …

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने मानपुर में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया और बिजली बिल जमा करने के लिए कैंप भी लगाया। एसडीओ पी सी यादव ने बताया कि आज सुबह से मानपुर की मार्केट में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कई लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई हैं और जिन लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है उन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं उन्होंने बताया कि कैंप लगाकर बिजली बिल जमा करने का अभियान भी चलाया जा रहा है। जिन लोगों का बकाया बिल है उन लोगों को बिल जमा करने के लिए भी कहा गया है। बता दें इस दौरान कई जगह पर लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से बिजली कटौती होने व बिजली वोल्टेज कम आने की शिकायत भी की।

ये भी पढ़ें- बरेली: बाथरूम में लटका मिला शख्स का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार