सोना 274 रुपये मजबूत, चांदी भी 448 रुपये चमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को बहुमूल्य धातु के भाव 274 रुपये चढ़कर 51,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी …

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को बहुमूल्य धातु के भाव 274 रुपये चढ़कर 51,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 448 रुपये उछलकर 55,682 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मजबूती के साथ 1,749 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 19.11 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में नरमी और बांड प्रतिफल में कमी से सोने की कीमतों में तेजी रही।’’

ये भी पढ़ेंअगले पांच साल में कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी- मर्सिडीज-बेंज

संबंधित समाचार