लखनऊ के सलमान खान ने रेलवे ट्रैक पर बनाया वीडियो, RPF ने मुकदमा कराया दर्ज
लखनऊ। लखनऊ में सलमान खान के गाने पर डुप्लीकेट सलमान खान उर्फ आजम खान पर रेलवे स्टेशन की ट्रैक पर वीडियो रील बनाने के मामले में FIR की गई है। बतादें की नकली सलमान खान पर सरकारी संपत्ति पर गैर तरीके से प्रवेश कर रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाए जाने को लेकर RPF ने मुकदमा …
लखनऊ। लखनऊ में सलमान खान के गाने पर डुप्लीकेट सलमान खान उर्फ आजम खान पर रेलवे स्टेशन की ट्रैक पर वीडियो रील बनाने के मामले में FIR की गई है। बतादें की नकली सलमान खान पर सरकारी संपत्ति पर गैर तरीके से प्रवेश कर रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाए जाने को लेकर RPF ने मुकदमा कराया है। यह वीडियो बनाने वाला स्थान डालीगंज स्थित रेलवे ट्रैक का है।
वीजियों को लेकर इंस्पेक्टर RPF लखनऊ सुरेश कुमार ने बताया, “नकली सलमान खान पर रेल अधिनियम के तहत केस हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। बतादें कि इससे पहले भी 9 मई को लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के घंटाघर के बाहर भीड़ इकट्ठा कर कर पाते पहन कर वीडियो बनाया गया था। डुप्लीकेट सलमान खान को इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया था। हालांकि शांति भंग की धारा में 151 में जेल भेज दिया था।
जानें कौन हैं डुप्लीकेट सलमान
डुप्लीकेट सलमान खान उर्फ आजम खान को अलग-अलग तरीके का वीडियो बनाने का शौकीन है। डुप्लीकेट सलमान खान असली सलमान खान का फैन है। सलमान खान की नकल करते हुए बॉडी बिल्डिंग, टोपी लगाना और एक्टिंग करते हुए अक्सर देखा जाता है।
आजम अंसारी की सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब पर उनके एक लाख 67 हजार फॉलोवर्स हैं। नकली सलमान के हर वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। आजम खान सोशल मीडिया पर काभी एक्टिव रहते हैं। हर दिन कई कई वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं जिसके लाखों व्यूज आते हैं और भारी तादात में लाइक्स भी मिलते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह सड़क चलते वीडियो बनाने लगे थे। इसकी वजह से रोड पर भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती और जाम लग जाता था।
पढ़ें-लखनऊ: डुप्लीकेट सलमान खान ने रेलवे ट्रैक पर किया डांस तो हो गया केस, जानें पूरा मामला
