रामपुर : नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रामपुर/टांडा,अमृत विचार। कोसी नदी में मछली पकड़ने और नहाने गए एक किशोर नदी में डूबने से एक की मौत हो गई, जबकि एक को सुरक्षित निकाल लिया गया। मृतक जनपद अमरोहा का निवासी है। वह नगर स्थित अपनी नानी के घर रहता था। घटना लालपुर स्थित कोसी नदी में घटित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस …
रामपुर/टांडा,अमृत विचार। कोसी नदी में मछली पकड़ने और नहाने गए एक किशोर नदी में डूबने से एक की मौत हो गई, जबकि एक को सुरक्षित निकाल लिया गया। मृतक जनपद अमरोहा का निवासी है। वह नगर स्थित अपनी नानी के घर रहता था। घटना लालपुर स्थित कोसी नदी में घटित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जिला अमरोहा के थाना देहात अंतर्गत ग्राम बम्बूगढ़ निवासी आदित्य (15) पुत्र बालकिशन नगर के मोहल्ला दुलीवाला में अपने मामा धर्मपाल पुत्र इंद्र सिंह के घर रहकर मोहल्ले के ही लकड़ी फर्नीचर के मिस्त्री डंपी और दुजेन्द्र के साथ सहयोगी के रूप में काम करता था। वह बुधवार सुबह साढ़े सात बजे अपने मामा के घर से अपने ममेरे भाइयों और मोहल्ले के ही दीपक के साथ जनपद के बेनजीर कोतवाली स्थित उसकी बहन के घर जाने के लिए निकला था।
ये लोग लालपुर स्थित कोसी नदी पर पहुंचे तो दीपक कहने लगा कि बेनजीर नहीं चलते हैं बल्कि साथ मिलकर नदी में नहाते हैं और मछली पकड़ते हैं। प्रत्याक्ष दर्शियों ने बताया कि नहाने के दौरान अधिक पानी में चले जाने की वजह से किशोर आदित्य और राजू डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने राजू को तो सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन आदित्य की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
आदित्य की मौत से साथ वालों में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे के बाद मृतक के मामा के घर मातम छा गया। सूचना पर मृतक किशोर के माता-पिता भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। जिनका का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी रवाना कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: बिलासपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एसडीएम के वाहन को मारी टक्कर, चार घायल
