बहराइच : मानसिक रोगी ने चालक के सिर पर मारा रॉड, पलटने से बची बस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। रोडवेज बस में चालक के पीछे बैठे मानसिक रोगी ने सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे चालक का सिर फट गया। बस पलटने से बच गई। एक यात्री पर भी हमला किया। मानसिक रोगी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र में …

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। रोडवेज बस में चालक के पीछे बैठे मानसिक रोगी ने सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे चालक का सिर फट गया। बस पलटने से बच गई। एक यात्री पर भी हमला किया। मानसिक रोगी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र में लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित अट्ठैसा गांव के पास बुधवार घटना घट गई। सुबह 9 बजे यात्रियों से भरी रोडवेज बस लेकर चालक शिवपूजन शर्मा बहराइच से लखनऊ जा रहे थे। जरवल के आगे अठईसा गांव के पास पहुंचने पर चालक के पास बैठे एक यात्री ने लोहे की रॉड उठाकर अचानक चालक के सर पर जड़ दिया। जिससे चालक का सर फट गया तथा बस अनियंत्रित हो गई। लेकिन कुछ दूरी पर जाकर चालक ने बस को नियंत्रित कर लिया। जिससे यात्री बाल बाल गए। परिचालक द्वारा एंबुलेंस बुलाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद जरवल ले जाया गया जहां चालक के सर पर चोट के निशान मिले। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ चिकित्सक ने घर भेज दिया।

परिचालक ने बताया सरफिरे को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां भी उसने लाठी लेकर सबको दौड़ाना शुरू किया किसी तरह से कंट्रोल किया गया। बस में मौजूद सरफिरे हमलावर के भाई ने बताया मानसिक रोगी का इलाज लखनऊ से चल रहा है। इलाज के लिए ही लखनऊ लेकर जा रहे थे। अचानक इसका दिमाकी संतुलन बिगड़ जाता है और यह नियंत्रण से बाहर हो जाता है। घर के लोग भी परेशान हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मानसिक रोगी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: कई धमाकों से मची अफरा-तफरी, पुलिस छानबीन में जुटी

संबंधित समाचार