बरेली: लापरवाही करना पड़ा महंगा, सफाई ठेकेदारों पर लगा लगा 50 हजार का जुर्माना
बरेली, अमृत विचार। नगर आयुक्त को भ्रमण के दौरान शहर में मिली गंदगी का असर होने लगा है। सफाई कार्य के पर्यवेक्षणों से जवाब -तलब करने के बाद उन्होंने उन ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की है जिन क्षेत्रों में सफाई उन्हें अव्यवस्थित मिली है। फिलहाल पांच ठेकेदारों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया …
बरेली, अमृत विचार। नगर आयुक्त को भ्रमण के दौरान शहर में मिली गंदगी का असर होने लगा है। सफाई कार्य के पर्यवेक्षणों से जवाब -तलब करने के बाद उन्होंने उन ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की है जिन क्षेत्रों में सफाई उन्हें अव्यवस्थित मिली है। फिलहाल पांच ठेकेदारों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पिछले दिनों नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने शहर के कई इलाकों का दौरा किया था। बिना लाव लश्कर के निकली नगर आयुक्त ने चौकी चौराहे से निरीक्षण की शुरुआत की थी। यहां से कई इलाकों का भ्रमण उन्होंने किया था। निरीक्षण आख्या में उन्होंने सफाई व्यवस्था के जिम्मेदारों के साथ-साथ पर्यवेक्षण अधिकारियों से जवाब -तलब कर लिया था।
मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, आदि से दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा था। नगर आयुक्त की कार्रवाई यहीं तक नहीं हुई उन्हें बताया गया कि पूरे शहर में अलग -अलग जगहों पर अलग अलग लोगों ने सफाई का ठेका लेकर कार्य कर रहे है। नगर आयुक्त ने पुराना शहर सहित मलुकपूर आदि क्षेत्रों के ठेकेदारों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा कर दंडित किया है। कहा है कि जब सफाई कराने का ही ठेका लिया है तो सड़कों पर गंदगी क्यों दिख रही है। वहीं नगर आयुक्त का कहना है कि अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: बाथरूम में लटका मिला शख्स का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
