बरेली: दुकानदार पर गोली चलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मामूली बात पर मिठाई दुकानदार को गोली मारने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपों के खिलाफ कोतवाली और बारादरी में कई मामले दर्ज हैं। 16 अगस्त को सेमल खेड़ा में मिठाई कारोबारी इरफान घोसी को दबंगों ने घेर लिया था, और उसके बाद वह उसे गोली मारकर …

बरेली, अमृत विचार। मामूली बात पर मिठाई दुकानदार को गोली मारने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपों के खिलाफ कोतवाली और बारादरी में कई मामले दर्ज हैं। 16 अगस्त को सेमल खेड़ा में मिठाई कारोबारी इरफान घोसी को दबंगों ने घेर लिया था, और उसके बाद वह उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में इरफान के पिता कमाल घोसी की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने गोली चलाने वाले अलज पुत्र आदिल निवासी सैलानी, सिरोज और फिरोज निवासी सेमल खेड़ा को मंगलवार की रात मालियों की पुलिया के पास से पकड़ लिया। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि अलस पर बारादरी थाने में छह और कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं सिरोज पर बारादरी थाने में अलग-अलग धाराओं में चार मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: लापरवाही करना पड़ा महंगा, सफाई ठेकेदारों पर लगा लगा 50 हजार का जुर्माना

संबंधित समाचार